खोरीबाड़ी, 5 मई (नि.सं.)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की 41वीं बटालियन के कदोमनी जोत डी कंपनी के जवानों ने गुप्त सूत्रों के आधार पर नेपाल से अवैध रूप में लाए मवेशियों को जब्त किया है। इस घटना के संबंध में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार एसएसबी की 41वीं बटालियन कदोमनी जोत डी कंपनीको अवैध रूप से नेपाल से मवेशी लाने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर जवानों द्वारा भारत नेपाल सीमा पर नाका पेट्रोलिंग की गयी। नाका पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से अवैध रूप में मवेशियों को लाते देखा।
जवानों ने भारतीय सीमा पर रोका गया। इसके बाद युवक द्वारा मवेशियों का कोई वैध कागजात न दिखा पाने के कारण जवानों ने 5 मवेशियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्यवाई करने बाद जब्त मवेशियों व गिरफ्तार युवक को खोरीबाड़ी थाना को सौंप दिया गया।