स्थानीय लोगों ने किया 41 नंबर वार्ड पार्षद का घेराव

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी(नि.सं.)। स्थानीय लोगों को नागरिक सेवा नहीं मिल रही है। पूरे वार्ड में कचरा बिखरा पड़ा है। सड़क और नालियों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इस तरह के आरोपों को उठाते हुए आज  41नंबर वार्ड के स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सिलीगुड़ी नगर निगम के सबसे बड़े वार्डों में 41 नंबर वार्ड में एक है।  


विगत पांच वर्षों में वार्ड पार्षद वार्ड के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। इसी के खिलाफ मंगलवार की सुबह स्थानीय नागरिकों ने वार्ड के विकास संबंधी मांग पर वार्ड पार्षद का घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिक रतन देवनाथ ने बताया कि पूरे विकास मुलक कार्य हो रहे है, परंतु उसका वार्ड विकास कार्य से वंचित है। वार्ड की विकास की मांग को लेकर आज वार्ड पार्षद का घेराव किया गया है।

वही, इस मुद्दे पर वार्ड पार्षद रवि दास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वार्ड का समुचित विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि रास्ता व नाला का कार्य टेंडर पके माध्यम से होता है, जो हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव से आगे सुर्खियों में रहने के लिए विरोधी दल इस तरह सड़यंत्र रच रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *