सिलीगुड़ी में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सिलीगुड़ी, 14 जून (नि.सं.)।  सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 23 के डाबग्राम इलाके में एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को उक्त आवारा कुत्ता कुछ स्थानीय निवासियों को काट लिया था। इसके बाद गुस्साए कुछ लोगों ने कथित तौर पर पत्थरों और बांस से पीटकर कुत्ते की हत्या कर दी। आरोप है कि अन्य स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी।

घटना की जानकारी बाद में दार्जिलिंग जिला लीगल एड फोरम को दी गई। शनिवार को संगठन के अध्यक्ष अमित सरकार घटनास्थल पर पहुंचे, स्थानीय लोगों से बात की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिलीगुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीं, मृत आवारा कुत्ते के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया गया है।

इलाके के कुछ निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते नगर निगम या प्रशासन को सूचित किया जाता, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes