सुबीरेश भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद एबीवीपी ने सीबीआई को धन्यवाद देते हुए बांटी चॉकलेट

सिलीगुड़ी,19 सितंबर (नि.सं.)। उत्तरबंग विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद एबीवीपी ने सीबीआई को धन्यवाद देते हुए सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर चॉकलेट बांटी है। कुछ दिन पहले 10 से 12 सीबीआई के अधिकारियों ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है और उनसे पूछताछ की।


इसके बाद एसएससी शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार के आरोप में सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया। इसी खुशी में आज एबीवीपी छात्र संगठन ने हाथों में फेस्टून लेकर सीबीआई को धन्यवाद दिया और चॉकलेट भी बांटी।

इस संबंध में संगठन के प्रदेश सचिव शुभब्रत अधिकारी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए हमें पुलिस ने गिरफ्तार और परेशान किया है। आज उनकी नैतिक जीत है। सीबीआई ने सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। यह जीत लोकतंत्र की जीत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *