सुकना में गोली लगने से चाय श्रमिक की मौत, रंजन सरकार ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का आश्वासन

सिलीगुड़ी, 06 सितंबर (नि.सं.)। सुकना फॉरस्ट से गाय को वापस लाते समय एक चाय श्रमिक की गोली लगने से मौत हो गयी है। मृतक चाय श्रमिक का नाम अजित शौर्या उर्फ़ चांके (28) है। वह मोहर गांव का निवासी है। वहीं, मोहर गांव के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बीते शाम अजित शौर्या सुकना फॉरस्ट से गाय को वापस लाने गया था। तभी वन कर्मियों ने उस पर गोली चला दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।


आज इस घटना के प्रतिवाद में सुकना फॉरस्ट रेंज ऑफिस के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन  किया है। खबर मिलते ही हुए प्रधाननगर थाना के आईसी,  वेस्ट जोन एसीपी चिन्मय मित्तल समेत कर्सियांग के एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दार्जिलिंग जिला के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

इस दैरान उन्होंने वन विभाग से कहा कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी है उन्हें उचित सजा मिले। साथ ही उन्होंने मृतक की पत्नी को नौकरी और बेटे के पढाई की पूरी खर्च उठाने की मांग की है। इसके लिए वन विभग ने 15 दिनों का समय मांगा  है। वहीं, दूसरी तरफ वार्डन जयंत मंडल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि चाय श्रमिक की मौत वन कर्मी के गोली से हुई है या नहीं वन विभाग इसकी जांच करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *