स्वनिर्भर समूह की महिलाएं मास्क व सैनिटाइजर बनाकर चला रही हैं अपना परिवार

सिलीगुड़ी, 12 मई (नि.सं.)। कोरोना महामारी की दहशत के बीच हर कोई अपने घरों में बंद हैं।वहीं, लॉकडाउन के बीच स्वनिर्भर समूह की महिलाएं सैनिटाइजर और मास्क बना कर बेच रही है। वे लोग लाॅकडाउन के बाद से शहर के विभिन्न जहगों पर मास्क और सैनिटाइजर बेच रही है।


कोविड -19 को रोकने के लिए मास्क व सैनिटाइजर एक मात्र सहारा है। कुछ दिन पहले मास्क व सैनिटाइजर बाजार में नहीं मिल रहा था। तब से स्वनिर्भर समूह की महिलाएं अपने हाथों से मास्क और सैनिटाइजर बना रही थी। उक्त महिलाएं रोजाना 1500 रुपये की मास्क व सैनिटाइजर बेच रही है। महिलाएं विभिन्न प्रकार के मास्क, सैनिटाइजर, टोपी आदि बेच रही हैं। लॉकडाउन में परिवार को चलाने के लिए उन लोगों ने यह रास्ता अपना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.