सिलीगुड़ी,17 दिसंबर (नि.सं.)। राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहल की है। इसी बीच विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने और अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हुई हैं।
स्वनिर्भर समूह के महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को आसानी से बेचने के लिए 'स्वयंसिद्धा' विपणन केंद्र स्थापित किया गया है। नगर प्रशासक गौतम देव और प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम के निकट पंथनिवास में राज्य नगर जीविका मिशन के 'स्वयंसिद्धा' विपणन केंद्र का उद्घाटन किया। इस विपणन केंद्र से स्वनिर्भर समूह की महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकेंगी।