स्वयंसेवी संस्था ने रिक्शा व वैन चालकों में बांटे हैंड सैनिटाइजर

सिलीगुड़ी, 23 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के “उत्तरेर स्पंदन” नामक एक स्वयंसेवी संस्था ने अपने हाथों से 500 हैंड सैनिटाइजर बना कर शहर के रिक्शा व वैन चालकों में वितरित किये। संस्था की ओर से रिक्शा व वैन चालकों को हैंड सैनिटाइजर दिये। इसके बाद हैंड सैनिटाइजर को इस्तेमाल कैसे करें इसके बारे में समझाया गया।


संस्था के एक सदस्य सबिता मित्र ने कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस का आतंक देखा जा रहा है। इसी संक्रमण को रोकने के लिये रिक्शा व वैन चालकों में हैंड सैनिटाइजर वितरित किये गये। आज 500 हैंड सैनिटाइजर दिये गये है। आने वालों दिनों मेें शहर के विभिन्न जगहों पर भी उक्त हैंड सैनिटाइजर वितरित किये जायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *