स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली गई रंगारंग शोभायात्रा

सिलीगुड़ी, 12 जनवरी (नि.सं.)। उत्तरबंग थैलेसीमिया व विकलांग (प्रतिबंधी) सेवा संस्था आश्रम पाड़ा की तरफ से स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर आज एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जलपाईमोड़ से निकाली गयी जो झंकारमोड़ की परिक्रमा कर पुनः जलपाईमोड़ आकर संपन्न हुई।


उत्तरबंग थैलेसीमिया व विकलांग (प्रतिबंधी) सेवा संस्था संयोजक बिमल कृष्णा बनिक से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के झंकारमोड़ से संस्था की ओर से एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद जलपाईमोड़ में जरूरतमंद बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण व मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *