स्विट्जरलैंड नहीं, पहाड़ को मुख्यमंत्री ने मक्का बना दिया है : सयंतन बसु

सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। मुख्यमंत्री पहाड़ को स्विट्जरलैंड नहीं बल्कि मक्का बना दिया है। भाजपा के रैली को रोकने के बाद राज्य भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने ऐसे ही बात कही।


ज्ञात हो कि आज नारी उत्पीड़न के खिलाफ महकमाशासक को ज्ञापन देने हेतु भाजपा ने एक रैली का आयेाजन किया था।हालांकि, रैली शुरू होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने उक्त रैली को रोक दिया।

इस संदर्भ मेें सयंतन बसु ने कहा तृणमूल कांग्रेस की सरकार फैसिस्ट सरकार हैै।लेकिन भाजपा को इस तरह से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पहाड़ को स्विट्जरलैंड बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह मक्का में बदल गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *