सिलीगुड़ी, 13 फरवरी (नि.सं)। शहरवासियों की शिकायतें सुनने के लिए मेयर गौतम देव ने ‘टॉक टू मेयर’ सेवा का शुरू किया गया था। मेयर ने करीब एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। आज सिलीगुड़ी नगर निगम ‘टॉक टू मेयर’ में अब तक कितनी शिकायतें आई है और कितनी का समधान हुआ।
इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। पुस्तक के रूप में रिपोर्ट कार्ड नगर निगम और बोरो कार्यालयों में उपलब्ध है। साथ ही रिपोर्ट कार्ड नगर निगम की वेबसाइट पर दिया जाएगा। गौतम देव ने 3 दिन प्रशासक के रूप में और 22 दिन मेयर के रूप में टॉक टू मेयर पर बात की। 25 दिनों में कुल 580 समस्याएं सामने आई हैं। इसमें से 60.51 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है।
मेयर गौतम देव ने कहा कि 25 प्रतिशत समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक और अन्य समस्याओं के कारण कुछ काम अटके हुए हैं। साथ ही मेयर गौतम देव ने कहा कि नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।