तस्करों से छुड़ाई गई महिलाओं के लिए सिलीगुड़ी में खुला होम

सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक होम खोला गया है। दार्जिलिंग जिला लीगल ऐड फोरम के तत्वावधान में सिलीगुड़ी के पंजाबीपाड़ा में यह होम खोला गया है।


विभिन्न समय पर सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों से तस्करी की गई महिलाओं को बरामद किया जाता है। लेकिन उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं होती है। घर की समस्या होने के कारण उन्हें अस्पताल या कहीं और रहना पड़ता है। इसलिए बरामद युवतियों और महिलाओं के लिए होम खोला गया है। कुछ समय उक्त होम में रहने के बाद कानूनी प्रक्रिया,काउंसलिंग के बाद वे महिलाएं घर वापस जा सकती हैं।

आज राज्य महिला कमिश्नर के चेयरपर्सन लीना गंगोपाध्याय और मेयर गौतम देव की उपस्थिति में होम का उद्घाटन किया गया। साथ ही जलपाईगुड़ी के बंधुनगर में भी एक होम का उद्घाटन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *