दार्जिलिंग जिला चाय बागान मजदूर यूनियन ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर अतिरिक्त श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 

सिलीगुड़ी, 01 जुलाई (नि.सं.)। जिले के चाय श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दार्जिलिंग जिला चाय बागान मजदूर यूनियन की ओर से श्रमिक भवन में अतिरिक्त श्रम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया।

यूनियन की ओर से बताया गया कि लंबे समय से चाय श्रमिक कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में श्रमिकों के भूमि अधिकार सुनिश्चित करना, न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाना, बकाया पेंशन का जल्द भुगतान और लोंगव्यू चाय बागान की वर्तमान चिंताजनक स्थिति का समाधान शामिल है। कुल पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया।

यूनियन का आरोप है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। साथ ही, वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद भी समस्याओं के समाधान में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही है।

श्रमिकों के हित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उचित पहल करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes