सिलीगुड़ी में शिक्षक की पिटाई के मामले में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में शिक्षक की पिटाई के मामले में आशीघर चौकी की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के नाम अभिजीत सिंघो (देवा) और मृणाल सिंघो है। दोनों भाई है।
दरअसल, आशीघर चौकी अंतर्गत 36 नंबर वार्ड पंचानन रोड इलाके में बुधवार एक कार्यक्रम के दौरान देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। जिसका विरोध स्कुल शिक्षक अभिजीत सरकार ने किया था। आरोप है कि डीजे बंद करने के लिए कहने पर कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवकों ने स्कुल शिक्षक अभिजीत सरकार की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बुरी तरह से घायल स्कुल शिक्षक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद शिक्षक द्वारा लिखित शिकायत आशीघर चौकी में दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने अभिजीत सिंघो उर्फ देवा और मृणाल सिंघो को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet güncel giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisromabettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetgrandpashabet girişgrandpashabetsekabetmatbetimajbetsekabetmatbet girişimajbet girişsekabetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes