सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने बीती रात दो अलग-अलग अभियान चलाकर तीन लोगों को तीन आग्नेयास्त्रों और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन छेत्री (25), आशीष प्रजा (27) और दयाल शील (25) है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजाराम मोहन राय ब्रिज के नीचे दो लोग मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर ब्रिज के नीचे से अर्जुन छेत्री और आशीष प्रजा को पकड़ कर तलाशी लिया। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
वहीं,पोकाइजोत इलाके में भी गुप्त सूत्रों के आधार पर एक अभियान चलाकर दयाल शील नामक एक व्यक्ति को पकड़ा। जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इधर,गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए प्रधान नगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है।