तीन बांग्लादेशी महिला सहित चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना पुलिस ने बीती रात जंक्शन से तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों बांग्लादेशी महिलाओं के नाम नाम मौसम खदीजा खातून उर्मि (21), हरजना बेगम (27) और रहीमा बेगम (30) है, जबकि एक भारतीय महिला का नाम जरीना शाह (34) है। वह साउथ 24 परगना की रहने वाली है।


प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक एनजीओ की मदद से सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से तीन बांग्लादेशी महिलानागरिकों को सहित एक भारतीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय महिला तस्कर जरीना शाह तीनों बांग्लादेशी महिला नागरिक को काम दिलवाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाने के फिराक में थी। इस दौरान सिलीगुड़ी जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *