डकैती से पहले एनजेपी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन डकैत

सिलीगुड़ी,25 दिसंबर (नि.सं.)।गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी पुलिस की सादे पोशाक की पुलिस ने फूलबाड़ी बाजार इलाके में अभियान चलाकर डैकती से पहले तीन डकैतों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के नाम नूर इस्लाम, फारूक अब्बासी और एमडी शफीकुल हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ पहले से डकैती के आरोप है। गुरुवार को भी वे लोग फिर से डकैती के उद्देश्य से फूलबाड़ी बाजार इलाके में एकत्रित हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त इलाके में अभियान चलाकर डैकती से पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *