तीन महिला रेलकर्मियों रचा इतिहास,पहली बार महिला कर्मी क्रू ने चलाई मालगाड़ी

पश्चिम मुंबई के मुंबई डिविजन में तीन महिला रेलकर्मियों ने इतिहास रच दिया है।तीन महिला रेलकर्मियों ने रेलवे के संचालन में पुरुषों के एकाधिकार को खत्म करते हुए पहली बार महाराष्ट्र के पास वसई रोड स्टेशन से गुजरात के वडोदरा स्टेशन तक मालगाड़ी चलाई है।


पश्चिम रेलवे में ऐसा पहली बार हुआ है, जब संपूर्ण महिला क्रू ने इतने लंबे रूट के लिए मालगाड़ी का संचालन किया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल तीन महिला रेलकर्मियों की प्रशंसा की है। पश्चिम रेलवे की ओर से कहा गया है कि ‘पहली बार पूरी महिला क्रू ने 5 जनवरी, 2021 को वसई रोड (महाराष्ट्र) से वडोदरा (गुजरात) तक एक मालगाड़ी का परिचालन कर नया कीर्तिमान कायम किया।

यह महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है।कुमकुम सूरज डोंगरे, उदिता वर्मा और अकांक्षा राय ने भारतीय महिलाओं के लिए कामयाबी का एक नया द्वार खोल दिया है। बीते 5 जनवरी को उन्होंने महाराष्ट्र के वसई रोड रेलवे स्टेशन से गुजरात के वडोदरा स्टेशन तक संपूर्ण वूमेन क्रू वाली मालगाड़ी संचालन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *