सिलीगुड़ी, 30 अगस्त (नि.सं.)। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सहित तीन सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल की। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी में भी कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती और अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग में राज्य को-ऑडिनेशन कमिटी के दार्जिलिंग जिले के सदस्यों ने आवाज बुलंद की है।
आज भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के कार्यलय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राज्य में सरकारी कर्मचारियों का आरोप है कि अन्य राज्यों में सरकारी विभाग के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है, लेकिन इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं की गई है। इस संबंध में संगठन के जिला सचिव मृत्युंजय सरकार ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।