तेज आंधी और भारी बारिश ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, विभिन्न इलाकों में गिरे पेड़

सिलीगुड़ी, 20 मई (नि.सं.)।भारी बारिश और आंधी के कारण आज आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश और आंधी के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में बहुत सारे पेड़ गिर गए। आज दोपहर के बाद शहर भर में तेज हवा शुरू हुई। जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए। इतना ही नहीं कई जगहों पर घरों के ऊपर ही पेड़ गिर गए है।


शहर के विधान रोड, सेवक रोड, अस्पताल मोड़ पर काफी पेड़ गिर गए है। फिलहाल नगर निगम की ओर से पेड़ों को काटकर सड़कों को साफ और सामान्य करने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही फुलेश्वरी में भी एक घर में पेड़ गिरने की खबर मिली है। घटना के तुरंत बाद नगर निगम के मेयर परिषदो ने कर्मियों से इन पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

सिलीगुड़ी नगर निगम के 13 नंबर वार्ड के पार्षद तथा मेयर परिषद माणिक दे ने कहा शहर में नौ जगहों पर पेड़ गिरे हैं। हमें खबर मिल चुकी है। हमारे पर्यावरण विभाग के कर्मचारी काम पर उतर गये है। शहर की मुख्य सड़कों पर गिरे पेड़ों को पहले हटाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *