फालाकाटा में तेंदुए के हमले में किसान घायल 

अलीपुरद्वार, 11 जून(नि.सं.)। तेंदुए के हमले में एक किसान घायल हो गए है। घायल किसान का नाम सुबल राय (51) है। घटना फालाकाटा ब्लॉक के धनीरामपुर-2 ग्राम पंचायत के चांदनीकुरा इलाके में घटी है। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत है।  
बताया गया है कि स्थानीय किसान सुबल राय सुबह करीब छह बजे खेत में गये थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनका जूट का खेत तहस- नहस हो गया है। उन्होंने सोचा कि बकरी खेत में घुस आई है। जिस वजह से वह बकरी को भगाने के लिए खेत में प्रवेश किया। इस दौरान खेत में सोए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग निकला। वहीं, स्थानीय लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। जिससे किसान की जान बच गई।  
सूचना मिलने पर बिन्नागुड़ी वन्यजीव विभाग और दलगांव रेंज कार्यालय के वन कर्मी तथा फालाकाटा थाना अंतर्गत जटेश्वर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *