तेंदुए से लड़कर बाल-बाल बची महिला चाय श्रमिक

कालचीनी,24 मार्च (नि.सं.)। एक महिला चाय श्रमिक तेंदुए से लड़कर बाल-बाल बच गई। इस दौरान वह घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना आज दोपहर कालचीनी ब्लॉक अंतर्गत आटियाबाड़ी चाय बागान में घटी है। घायल महिला का नाम बहा मुंडा है।


बताया गया है कि आज दोपहर बहा मुंडा आटियाबाड़ी चाय बागान के 15 नंबर सेक्शन में काम कर रही थी। तभी अचानक बहा मुंडा पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद महिला कुछ देर तक बचने के लिए तेंदुए से लड़ती रही।

बाद में महिला की चीख सुनकर अन्य श्रमिक मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना में महिला घायल हो गई। जिसके बाद उसे लताबाड़ी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल महिला का वहां इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *