सिलीगुड़ी के सिद्धेश्वरी कालीबाड़ी के शिव मंदिर में चोरी, प्रणाम कर फरार हुआ चोर

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के एसएफ रोड स्थित सिद्धेश्वरी कालीबाड़ी के शिव मंदिर में एक साहसिक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े चार बजे यह चोरी हुई। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को चुरा कर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर को मंदिर में प्रणाम करते हुए भी देखा गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में मंदिर कमेटी के सदस्य जयंत साहा ने कहा कि ऐसे अपराधियों की जल्द पहचान कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई आरोपी की पहचान कर सके, तो तुरंत संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *