तृणमूल नेत्री सुजाता मंडल खां ने राजगंज में की जनसभा

राजगंज, 23 फरवरी (नि.सं.)। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि व केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की नेत्री सुजाता मंडल खां ने राजगंज में एक जनसभा की।आज राजगंज विधानसभा अंतर्गत टाकीमारी से एक बाइक रैली निकाली गयी।

इसके बाद राजगंज ब्लॉक के सन्न्यासहकाटा ग्राम पंचायत के लालस्कूल बालाबाड़ी बीएफपी स्कूल के मैदान में एक जनसभा किया गया। जनसभा को संबोधित करने हुए सुजाता मंडल खां ने कहा कि लोकसभा चुनावों में उत्तर बंगाल के लोगों ने भाजपा को जीतकर एक बड़ी गलती की है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार जलपाईगुड़ी के 7 विधानसभा क्षेत्रों सहित बंगाल की जनता 221 से अधिक सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाएगी।

इस दौरान जलपाईगुड़ी जिला परिषद की अध्यक्ष उत्तरा बर्मन, राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा राय,ए जलपाईगुड़ी जिला परिषद के शिक्षा कर्माध्यक्ष देवाशीष प्रमाणिक, राजगंज के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण मोहन राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetgarantijokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahisperabet girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1perabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes