टोटो चालक का ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, टोटो चालक हिरासत में

सिलीगुड़ी, 31 जनवरी(नि.सं.)।सिलीगुड़ी के विधान रोड पर टोटो चालक का ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने की खबर सामने आई है। फिलहाल पानीटंकी चौकी पुलिस ने टोटो चालक को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टोटो चालक गोस्टोपाल की मूर्ति के सामने खड़ा होकर यात्रियों को उठा रहा था। तभी पीछे से ट्रैफिक पुलिस ने टोटो हटाने को कहा। इसी बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और टोटो चालक में विवाद होने लगा। देखते देखते ये विवाद धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि टोटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर हाथ उठाया। हालांकि, टोटो चालक ने इस बात से इनकार कर दिया। टोटो चालक ने कहा कि धक्का-मुक्की के दौरान हाथ से लग गया होगा, लेकिन मैंने हाथ नहीं उठाया है। टोटो चालक ने आगे आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मुझे टोटो से खींच उतारा है। बाद में पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालक को हिरासत में लेकर थाने में ले गई। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes