चोरी की टोटो के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,11 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने चोरी की टोटो के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम आकाश देवनाथ और अभिजीत दास है। आकाश देवनाथ बाघाजतिन कॉलोनी का और अभिजीत एनजेपी थाना अंतर्गत इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात 44 नंबर वार्ड के विद्या चक्र कॉलोनी इलाके से रामदेव मजूमदार का टोटो चोरी हो गया था। इसके बाद रामदेव मजूमदार ने भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू किया। इस बीच प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रेगुलेटेड मार्केट से चोरी की एक टोटो को बिक्री करने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रधान नगर की थाने की पुलिस जब आरोपियों से पूछताछ कि तो पता चला कि 44 नंबर वार्ड के विद्या चक्र कॉलोनी से टोटो को चोरी किया गया था। जिसकी तलाश भक्ति नगर थाने को है। इसके बाद प्रधान नगर थाना की पुलिस ने भक्ति नगर थाने से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 
वहीं, टोटो मालिक रामदेव मजूमदार ने बताया कि टोटो से उनके परिवार के पांच सदस्यों का पेट चलता है। इससे पहले भी उनकी यह टोटो चोरी हुई थी। फिर एक बार सोमवार की देर रात टोटो चोरी हो गई थी। पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर टोटो बरामद हो गया। वह काफी खुश हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetcasiverajokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişnew pornbahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahissezarcasinojojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetporn liveperabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes