घर का दरवाजा बाहर से बंद कर टोटो की चोरी, फूलबाड़ी में सनसनी 

फुलबाड़ी, 28 जून(नि.सं.)। चोर ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर टोटो चोरी कर फरार हो गए। इस घटना से फूलबाड़ी में घटना से सनसनी फैल गई है। घटना गुरुवार रात सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी – 2 नंबर ग्राम पंचायत के गठमाबाड़ी इलाके की है। 
बताया जा रहा है कि फुलबाड़ी गठमाबाड़ी इलाके का निवासी खिराकांत राय रात को टोटो चार्ज में बैठा कर सो गया। करीब ढाई बजे बारिश होने पर टोटो को प्लास्टिक से ढकने के लिए जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। जिसके बाद घर के अंदर से चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खोला। इसके बाद खीराकांत राय ने बाहर आकर देखा तो उनका टोटो गायब था। रात के अंधेरे में सब जगह उन्होंने टोटो को खोजा, लेकिन नहीं मिला। बाद में खीराकांत राय ने एनजेपी में लिखित शिकायत दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes