सिलीगुड़ी के महावीर स्थान में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे दुकानों पर कार्रवाई

सिलीगुड़ी, 26 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के महावीर स्थान इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जलपाईमोड़ ट्रैफिक गार्ड ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अव्यवस्थित टोटो पार्किंग और सड़क पर दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान देखा गया कि विभिन्न सड़कों पर बड़ी संख्या में टोटो खड़े थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। वहीं, कुछ व्यवसायियों द्वारा सड़क के एक हिस्से पर कब्जा कर दुकान लगाने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ट्रैफिक पुलिस ने पहले टोटो चालकों और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और निर्देश दिया कि टोटो केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क किए जाएं तथा सड़क पर दुकान न लगाई जाए। हालांकि इस दौरान किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया और सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस का कहना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल का स्थानीय व्यवसायियों के एक वर्ग ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *