सिलीगुड़ी में ‘यमराज’ बनकर उतरी ट्रैफिक पुलिस, हेलमेट के लिए अनोखा जागरूकता अभियान

सिलीगुड़ी,14 मई (नि.सं.)। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की लापरवाही के बीच सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार ‘यमराज’ को ही सड़कों पर उतारा गया, जिसने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें समझाया। दरअसल, लगातार जागरूकता अभियान और हेलमेट वितरण के बावजूद शहर में कई लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए एनजेपी ट्रैफिक गार्ड की ओर से भवेश मोड़ के पास एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के एक सिविक वालंटियर को ‘यमराज’ के वेश में तैयार किया गया। इसके बाद बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चला रहे लोगों को रोककर ‘यमराज’ ने उन्हें सुरक्षा का महत्व समझाया और हेलमेट पहनने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन एनजेपी ट्रैफिक गार्ड के ओसी एस.एस. नेगी ने ट्रैफिक एसीपी ईस्ट अनिर्बान मजूमदार के नेतृत्व में किया। इस दौरान ‘यमराज’ बने वॉलंटियर ने लोगों से कहा कि जिंदगी अनमोल है, वह तो नकली यमराज हैं, लेकिन अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो असली खतरा कभी भी सामने आ सकता है। ट्रैफिक एसीपी अनिर्बान मजूमदार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की दिशा में काम शुरू किया गया है। फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है और किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जा रहा, लेकिन आने वाले दिनों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अनोखे अभियानों से लोगों तक संदेश तेजी से पहुंचता है और उम्मीद है कि लोग जागरूक होकर हेलमेट पहनने की आदत अपनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusperabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişholiganbet girişgrandpashabet girişmatbet girişvdcasino girişcasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCratosroyalbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinopalacebetbahiscasino1wingrandpashabetholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandraperabetperabetperabetjojobetcasibompulibetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetpusulabetcasibomgrandpashabetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibombetpuanbetpuanholiganbet girişholiganbetibizabet girişibizabetibizabet girişholiganbet girişibizabetromabet giriş1win1win girişgrandpashabetgrandpashabet girişcasibomDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibomcasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes