सिलीगुड़ी के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण  

सिलीगुड़ी,13 जून (नि.सं.)। नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी, रानीडांगा और सिलीगुड़ी यूनिक फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास तथा लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी के सहयोग से कावाखाली स्थित ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एसएसबी के जवानों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्ग निवासियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एसएसबी के डीआईजी, पर्यावरण प्रेमी सुजीत राहा, डॉ. विद्याावती अग्रवाल, उत्तर बंगाल तृतीय लिंग बोर्ड की समाजसेवी सोनादेवी बर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes