तृणमूल ने दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

खोरीबाड़ी,25 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल ने एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। खोरीबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत डोहागुड़ी इलाके के निवासी अमीन बहान कुछ महीने पहले शारीरिक रूप से दिव्यांग हो गये थे। खबर मिलने के बाद आज उन्हें व्हीलचेयर दी गई।


अमीन बहान व्हीलचेयर पाकर काफी खुश हैं। इस मौके पर ब्लॉक युवा तृणमूल अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, खोरीबाड़ी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष महेश चंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। इस संबंध में किशोरी मोहन ने कहा कि खोरीबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल लंबे समय से लोगों के साथ खड़े होने का प्रयास कर रही है। भविष्य में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *