तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना, भाजपा पर आरोप

फुलबाड़ी, 5 मई(नि.सं.)। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीती रात डबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा गया। आरोप है कि ईस्टर्न बाईपास संलग्न कानकटा मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट कर दिया गया। इसके बाद कार्यालय के बाहर भाजपा के झंडे फहराए गए और तृणमूल के बैनर फाड़ दिए गए। इतना ही नहीं कार्यालय के बाहर सड़क में आग लगाने का आरोप भी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस और केंद्रीय वाहिनी मौके पर पहुंची। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *