त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर हुए हमला के विरोध में खोरीबाड़ी में निकाली गयी प्रतिवाद रैली

खोरीबाड़ी,10 अगस्त (नि.सं.)। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी व अन्य नेताओं पर हुए हमला के विरोध में खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल छात्र परिषद की ओर से खोरीबाड़ी में एक प्रतिवाद रैली निकाली गयी।


इस दौरान तृणमूल छात्र परिषद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद राय ने बताया त्रिपुरा में त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाने के क्रम में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव व डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया। इसके बाद त्रिपुरा के अंबासा में देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा, जया दत्त पर भी हमला किया गया। इस प्रकार का हमला लोकतंत्र पर हमला है।

इसी मद्देनजर आज प्रखंड तृणमूल छात्र परिषद की ओर से विरोध रैली का आयोजन किया गया। प्रतिवाद रैली पार्टी कार्यालय से शुरू हुई विभिन्न स्थानों और विभिन्न स्थानों की परिक्रमा की। रैली के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव का पुतला भी फूंका गया।


इस अवसर पर परिषद के चेयरमैन अरिजीत देवनाथ, अध्यक्ष विवेकानंद राय, कार्यकारी अध्यक्ष मौसमी मजूमदार तथा अभिजीत मजूमदार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *