तस्करी से पहले पैंगोलिन की शल्क के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 03 नवंबर (नि.सं.)। बैकुंठपुर वन विभाग के शारूगाड़ा रेंज के वन कर्मियों ने पैंगोलिन की शल्क के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम सौमेन साहा और पार्थ दास है। दोनों तस्कर जलपाईगुड़ी के रहने वाले है।

बैकुंठपुर वन विभाग के शारूगाड़ा रेंज के रेंजर संजय दत्त ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा बालासन सेतु के निकट एक अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध दो लोगों को तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास 4 किलो 67 ग्राम पैंगोलिन की शल्क बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर पैंगोलिन की शल्क को तस्करी कर असम से नेपाल ले जा रहे थे। इन तस्करों के साथ और कोई जुड़ा है या नहीं इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes