मंदिर में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, पूजा का सामान बरामद 

राजगंज, 31 जनवरी (नि.सं.)। भोरेर आलो थाने की पुलिस ने मंदिर से चोरी गए पूजा के सामान को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, इसी महीने की 11 तारीख को भोरेर आलो थाना अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के साहुडांगी इलाके के पाघालुपाड़ा स्थित एक मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। चोर मंदिर से पूजा में इस्तेमाल होने वाले कई पीतल के सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भाषा राजवंशी और आकाश राय है। दोनों आदर्शपल्ली और भोलामोड़ इलाके के निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी गए विभिन्न पीतल के पूजा सामग्री और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *