राजगंज में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार

राजगंज, 28 मई (हि.स.)। भोरेर आलो थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार तड़के राजगंज के बलराम इलाके के पास अभियान चलाकर पुलिस ने 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माझियाली ग्राम पंचायत के बादलागछ क्षेत्र निवासी अवतार अली और बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के हरिचरण भीटा क्षेत्र के निवासी तपन राय के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक से कफ सिरप की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच भोरेर आलो थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes