फूलबाड़ी, 27 जून (नि.सं.)। नियंत्रण खोने के कारण एक छोटा वाहन सड़क किनारे नाले के ऊपर पलट गया। इस हादसे में दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के चतुरागछ इलाके में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एनजेपी की ओर से एक छोटा यात्री वाहन फूलबाड़ी के तीस्ता कैनाल रोड की ओर आ रहा था। चतुरागछ इलाके में पहुंचते ही अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे नाले के ऊपर पलट गई। इस घटना में वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।गाड़ी में कुल चार यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
