सिलीगुड़ी में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाने पहुंचे दो बदमाश गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में सोमवार रात मूसलाधार बारिश का फायदा उठाकर सेवक रोड स्थित एक नामी ज्वेलरी शोरूम में डकैती की बड़ी साजिश को भक्ति नगर थाने की पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने डकैती करने आए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम कुमार और धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने आभूषण और गहने बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात तेज बारिश के बीच दो बदमाश सेवक रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना के तहत अंदर घुस गए थे। वे लगभग अपने मकसद में कामयाब हो जाते, लेकिन शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के मोशन अलर्ट सिस्टम के कारण दुकान मालिक के मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिल गई।

दुकान मालिक ने तुरंत भक्ति नगर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ज्योतिनगर इलाके से गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शोरूम के अंदर से धर्मेंद्र साहनी को पकड़ा गया। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस सफल कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राणा मुखर्जी भक्ति नगर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में डीसीपी ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह अंतरराज्यीय है या नहीं। उन्होंने डकैती की साजिश विफल करने के लिए भक्ति नगर थाने के पुलिसकर्मियों की सराहना की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetperabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes