बर्थ डे पार्टी में युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में और दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत एक शॉपिंग मॉल में बर्थ डे पार्टी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राजा साहनी (25) और राहुल राय चौधरी उर्फ कौशिक (21) है। राजा साहनी बागराकोर्ट और राहुल राय चौधरी सिलीगुड़ी के 7 नंबर वार्ड अंतर्गत विद्यासागर कॉलोनी का निवासी है।
गौरतलब है कि गत 21 तारीख की देर रात उक्त शॉपिंग मॉल के क्लब में रोहित पाठक नामक एक व्यक्ति का बर्थ डे पार्टी चल रहा था। जिसमें युवतियां भी शामिल हुई थी। आरोप है कि इस दौरान युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू गया। बाद में यह विवाद मारपीट में बदल गयी। बताया गया है कि मारपीट करने के लिए बाउंसर को भी बुलाया गया। जिसके बाद रोहित पाठक ने इस मामले की शिकायत माटीगाड़ा थाना में गत 22 तारीख को करवायी। जांच के दौरान पुलिस ने गत रविवार रात को धीरज और उज्ज्वल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान राजा साहनी और राहुल राय चौधरी का नाम सामने आया। इधर, क्लब में मारपीट की घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इस पूरे मामले में और कौन कौन शामिल है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes