सिलीगुड़ी में 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)।  प्रधान नगर थाना की पुलिस ने तस्करी से पहले एक वाहन से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कुचबिहार जिला के रहने वाले प्रसनजीत बर्मन और समीर राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बीते देर रात अभियान चलते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर स्टेट गेस्ट हाउस के पास महानंदा ब्रिज समीप एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान वाहन के बोनट के अंदर छिपाकर रखे गए दो पैकेटों से 10-10 किलो यानी 20 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कूचबिहार से सिलीगुड़ी में गांजा की तस्करी की योजना थी। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये है। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। प्रधान नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes