नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, जबरन शादी और बंधक बनाकर रखने का आरोप में पंचायत प्रधान के दो बेटे गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 जून (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, जबरन शादी और बंधक बनाकर रखने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान के बेटों पर लगा है।

पीड़िता के परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पतिरामजोत पंचायत के प्रधान के छोटे बेटे सुरजीत राय को दुष्कर्म के आरोप में और बड़े बेटे सम्राट राय को जबरन शादी कराने तथा बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले प्यार का झांसा देकर नाबालिग को फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कम उम्र में जबरन शादी कर उसे कई महीनों तक अपने घर से दूर बंधक बनाकर रखा गया।

परिजनों का कहना है कि लड़की लंबे समय तक परिवार से दूर रही और बाद में संपर्क में आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्राथमिक जांच के आधार पर पंचायत प्रधान के दोनों बेटे को पोस्को तथा चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। वही घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों का आक्रोश सामने आया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग माटीगाड़ा थाने पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes