एनजेपी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। महिला को मोहरा बनाकर ब्राउन शुगर तस्करी की साजिश पर एसटीएफ की टीम ने पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में एनजेपी इलाके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लाखों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद हुआ है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान साधना मंडल (30) और देवजानी मंडल (55) के रूप में हुई है, जो मालदा जिले की निवासी बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मालदा से मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग एनजेपी पहुंचने वाले हैं। इसी आधार पर टीम ने इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में खड़ा देख महिला अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान संदेह बढ़ने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके बैग से एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट खोलने पर उसमें ब्राउन शुगर पाई गई।

एसटीएफ के मुताबिक, दोनों महिलाओं के पास से कुल 400 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

अदालत के निर्देश पर एसटीएफ ने दोनों महिलाओं को 4 दिनों की रिमांड पर लिया है, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişnew pornbahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandragrandpashabet girişsezarcasinojojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetporn livegrandpashabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes