इस्लामपुर, 21 जून (नि.सं.)। गुप्त सूत्रोें के आधार पर उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालापोखर पुलिस ने अभियान चलाकर दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के नाम मोहम्मद मसीउर और मुतालिब हैं। ये दोनों बांग्लादेश के ठाकुरगंज जिले के निवासी बताये गये है।
बताया गया है कि रविवार रात को पुलिस ने सोलपाड़ा इलाके में अभियान चलाकर उक्त दोनों बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। आज दोनों को इस्लामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।