यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्य मंत्री के राहत कोष में दिये 55 हजार रूपये

सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखे हुए पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा हैै। लाॅकडाउन के कारण रोज कमा कर खाने वालों लोगों को समस्या हो रही है। इसी को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उनकी मदद करने के लिये आये आयी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सदस्य द्वारा असहाय लोगों को खाद्य सामग्रियां देकर उनकी मदद कर रही है।


वहीं, आज हृषीकेश मिश्रा एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख सबीना संगमा ने मुख्य मंत्री के राहत कोष में 55 हजार रूपये दिये। आज दार्जिलिंग के जिलाशासक एस. पन्नमबलम के हाथों में उन लोगों ने 55 हजार रूपये के चेक सौंपे। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधन एस.के. छेत्री भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *