शिकरपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान रजनीकांत राय गिरफ्तार

राजगंज, 9 जून (नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा शिकरपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान रजनीकांत राय को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार सुबह राजगंज थाने के अंतर्गत बेलाकोबा चौकी की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2025 में राजगंज के एक पर्यटक आवास में तोड़फोड़ और पुलिस वाहन पर हमले के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उस घटना के दौरान पुलिस के काम में बाधा डाली गई थी और पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया गया था।

इसी मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने रजनीकांत राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes