अनास्था प्रस्ताव के बाद अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान का इस्तीफा

बागडोगरा, 5 जून (नि.सं.)। अनास्था प्रस्ताव जमा होने के बाद तृणमूल संचालित अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीडीओ को अपना त्यागपत्र सौंपा। 

बताया जा रहा है कि 25 मई को तृणमूल के असंतुष्ट पंचायत सदस्यों और कांग्रेस के सदस्यों ने मिलकर प्रधान के खिलाफ अनास्था प्रस्ताव लाया था। 21 सीटों वाली अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत में 2022 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 11 सीटें, कांग्रेस को 7 सीटें, भाजपा को 2 सीटें और आदिवासी विकास परिषद को 1 सीट मिली थी। बहुमत के आधार पर तृणमूल के संजीव सिन्हा प्रधान बने थे।

इस्तीफा देते हुए संजीव सिन्हा ने कहा कि अनास्था प्रस्ताव के बाद उनकी गरिमा को ठेस पहुंची, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes