पश्चिमबंग बस्ती उन्नयन समिति ने सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी,16 सितंबर (नि.सं.)। विधवा भत्ता, वृद्ध भत्ता, पट्टे समेत कई मांगों को लेकर पश्चिमबंग बस्ती उन्नयन समिति ने विरोध प्रदर्शन किया है। आज संगठन के सदस्यों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


इसके बाद प्रशासक अशोक भट्टाचार्य को एक ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि गरीब लोगों के हित में उनका संगठन लगातार आंदोलन करने आ रहा है। नगर निगम पिछले कुछ महीनों से गरीब लोगों को भत्ता नहीं दे रहा है।

जिसके चलते नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों के गरीब लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उनके भत्ते को जल्द से जल्द देने की मांग की है। दूसरी ओर,अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम जल्द ही भत्ता और चावल देने का व्यवस्था करेंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *