विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तरबंग डेंटल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 7 दिसंबर (नि.सं.)। विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तरबंग डेंटल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। डेंटल कॉलेज के तृणमूल कांग्रेस संगठन के सदस्य डॉ. पुष्पेंदु सरकार ने कहा कि कॉलेज का ऑडिटोरियम बनने के बावजूद अभी तक यह शुरू नहीं हुआ है।

इतना ही नहीं कॉलेज के ज्यादातर प्रोफेसर नदारद रहते है। होस्टल में कई तरह की समस्याएं हैं। साथ ही अस्पताल परिसर के अंदर अस्वच्छ स्थितियों के कारण मच्छर जनित बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। इसके अलावा मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं को लेकर भी कई तरह की दिक्कतें सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं को बाधित किए बिना उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संजय दत्त ने कहा फंड को लेकर कुछ दिक्कतें हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes