उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज की चौकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलीगुड़ी,11 दिसंबर (नि.सं.)। उत्सर्ग परियोजना के तहत सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के तत्वावधान में व उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आज उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज की चौकी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, माटीगाड़ा थाना के ओसी अनिर्बान भट्टाचार्य, मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक संजय मल्लिक,अस्पताल के डीन संदीप सेनगुप्त समेत अन्य लोग मौजूद थे।

इस शिविर में पुलिस कर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी रक्तदान किया। कमिश्नर गौरव शर्मा ने उम्मीद जताई कि उनकी यह पहल आने वाले दिनों में सभी को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobetsezarcasinocasinopermatadorbetjojobet Built with ❤︎ by appycodes