उत्तरबंग विश्वविद्यालय के म्यूजियम में ऐतिहासिक मुद्रा की प्रदर्शनी का आयोजन

सिलीगुड़ी, 14 मार्च (नि.सं.)। छात्रों के बीच मुद्रा के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए उत्तरबंग विश्वविद्यालय के अक्षय कुमार मैत्र हेरिटेज म्यूजियम में ऐतिहासिक मुद्रा की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


बताया गया है कि आज दो दिवसीय इस मुद्रा प्रदर्शनी के पहले दिन प्राचीन भारत के मौर्य गुप्त, मुगल, कुषाण राजाओं के मुद्रा सहित ब्रिटिश भारत के कई मुद्रा और स्वतंत्रता के बाद के भारत के कई मुद्रा प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में नक्सलबाड़ी, बागडोगरा सहित माटीगाड़ा और सिलीगुड़ी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस संबंध में मुद्रा विशेषज्ञ शिवाजी बनर्जी ने कहा कि इइस मुद्रा प्रदर्शनी में छात्रों ने कई सवाल पूछे। उन्हें जानकारी साझा करने में प्रसन्नता हो रही है। विभिन्न प्रकार के मुद्रा देखकर छात्र-छात्राएं खुश हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *